Starter Labs

Starter Lab क्या है?

स्क्रेच से एक नई भाषा सीखना कभी भी हमारे एनीमेशन-आधारित पाठों का उपयोग करना जितना  आसान नहीं रहा है!

Starter Labs  सावधानीपूर्वक बनाए हुए सोचे-समझे मॉड्यूल हैं जो विशेष रूप से एक भाषा में नए  सीखने वाले के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 

 एनिमेटेड सीक्वेंस प्रत्येक 90 सेकंड लंबे, एक विशिष्ट रोजमर्रा के विषय पर चर्चा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा के साथ सीखने वाले को परिचित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। साइट पर अन्य प्रकार की सामग्री के विपरीत, Starter Labs आपको अनुवाद समझने और महत्वपूर्ण भाषाई कनेक्शन बनाने में मदद करने के लिए अनुवाद का अधिक उपयोग करते हैं। 

 एनीमेशन के अंत में, आपकी स्क्रीन पर सबसे महत्वपूर्ण बोले जाने वाक्य दिखाई देते हैं ताकि आप उन्हें  याद रख सकें  और उन्हें लिखित शब्द के साथ जोड़ने में आपको मदद मिल सकें। 

Starter Labs को कैसे संरचित किया जाता है?

Starter Labs को प्रगतिशील लर्निंग के लिए 20 मॉड्यूल में विभाजित किया गया है। दिए गए क्रम में प्रत्येक मॉड्यूल अनलॉक  होता जाएगा जैसे ही आप  पिछले मॉड्यूल को खत्म करते हैं, ताकि नई भाषा सीखने में एक प्राकृतिक प्रगति सुनिश्चित हो सके। Starter Lab के लिए अधिकतम स्कोर 1000 अंक है। 

  Starter Lab के छह चरण हैं:      

वीडियो स्टेप एनिमेटेड अनुक्रम का पहला दृश्य है। वीडियो को रोकने या फिर से देखने से पहले, कृपया इसे बिना किसी रुकावट के देखें ताकि संवाद और शब्दावली से परिचित हो सकें।

शब्दावली कदम अभ्यास के प्रमुख भाव प्रस्तुत करता है। उनके अनुवाद के साथ सात भाव प्रदान किए गए हैं।

बोध कदम आपको संवाद की अपनी सामान्य समझ का मूल्यांकन करने में सक्षम बनाता है। इस चरण में बहुविकल्पीय प्रारूप में सात अनुवादित प्रश्न शामिल हैं। इस चरण के लिए अधिकतम अंक 180 अंक है।

प्रश्नों को समझने और जवाब तैयार करने की क्षमता संचार के सभी रूपों में महत्वपूर्ण है। संवाद चरण में चर्चा की जा रहे बिंदुओं के संबंध में प्रश्नों और प्रतिक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां आपको एक प्रश्न का उचित उत्तर देना है। इस अभ्यास के लिए अधिकतम अंक 120 अंक हैं।

सात प्रश्नों से युक्त वाक्य निर्माण कदम, लक्ष्य भाषा में वाक्य रचना को शामिल करता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए, एनीमेशन का एक खंड खेला जाता है और आपको सही क्रम में पाठ के ब्लॉक रखकर बोले गए संवाद को पुन: प्रस्तुत करना होता है। इस चरण के लिए अधिकतम अंक 280 अंक हैं।

स्टार्टर लैब का अंतिम चरण वर्ड पहेली है। खाली जगह भरे का पाठ आपको पूरे अभ्यास में सामने आए सभी भावों का पुन: उपयोग करके प्राप्त ज्ञान को मजबूत करने में मदद करता है। इस चरण के लिए अधिकतम अंक 320 अंक है।

Starter Labs के विषय क्या हैं?

Starter Labs निम्नलिखित विषयों को कवर करते हैं:

  • • अपना परिचय दे 
  • • अन्य लोगों का परिचय देना 
  • • लोगों के बारे में बात करना: आयु
  • • लोगों के बारे में बात करना: शारिरीक लाक्षणिकता 
  • • लोगों के बारे में बात करना; व्यक्तित्व 
  • • काम के बारे में बात करना 
  • • परिवार और पालतु 
  • • शौख और खेलकुद 
  • • सप्ताह के दिन 
  • • समय 
  • • पूछ्ना कोइ क्या पसंद करेगा
  • • वस्तुएँ कहाँ पर है यह पूछ्ना/बताना
  • • यह बताना कि आप साधारणतया क्या करते है 
  • • इस बारे मेंबात करना कि आपने पह्ले क्या कुछ किया है/क्या कुछ कभी नहीं किया है
  • • भूतकाल के बारे में बात करना
  • • भविष्य के बारे में बात करना 
  • • अभी क्या हो रहा है इस बारे में बात करना 
  • • घर का एक भाग 
  • • सामान्य तुलना 
  • • सामान्य समझ 
  • • अपने बारे में बताना 
  • • कहना कि आप कहाँ से आते है 
  • • नौकरियों की बात करना 
  • • कैसे गिनना 
  • • परिवार के बारे में बात करना 
  • • लोगों के बारे में बात करना: शारीरिक विशेषताएं
  • • आप आमतौर पर क्या करते हैं, इसके बारे में बात करना
  • • निर्णय व्यक्त करना
  • • है/नहीं है
  • • मौसम के बारे में बात चीत करना
  • • तुलना करना
  • • सप्ताह के दिन
  • • लोगों के बारे में बात करना: उम्र
  • • कहना कि कुछ वस्तु कहाँ है 
  • • इसके बारे में बात करना कि आपने पहले कभी क्या किया है/नहीं किया है, 
  • • अतीत के बारे में बात करना
  • • रेस्तरां में
  • • कुछ खरीदना
  • • सामान्य समझ

मैं Starter Lab कैसे पा सकता हूँ?

Starter Lab खोजने के लिए, आप श्रेणी के आधार पर पेज को देख सकते हैं, या लक्ष्य भाषा में या आपकी साइट इंटरफ़ेस भाषा में शीर्षक से सर्च टूल  का उपयोग कर सकते हैं। 

Starter Lab को पूरा करने के लिए मुझे कितना समय चाहिए?

सामान्यतया, Starter Labs  को 15 मिनट में पूरा किया जा सकता है, जो आपको नियमित रूप से अभ्यास करने और तेज प्रगति करने में मदद करता है। 

 जानना अच्छा है: आप कछुए आइकन पर क्लिक करके एनीमेशन में संवाद की गति को धीमा कर सकते हैं।